{"_id":"618a95015d1e9c5d282aad75","slug":"fatehpur-line-hajir-constable-consumed-poison-applied-for-transfer-to-mahoba-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: लाइन हाजिर सिपाही ने खाया जहर, महोबा स्थानांतरण के लिए दिया था प्रार्थना पत्र, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: लाइन हाजिर सिपाही ने खाया जहर, महोबा स्थानांतरण के लिए दिया था प्रार्थना पत्र, अस्पताल में भर्ती
Tue, 09 Nov 2021 09:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Nov 2021 09:05 PM IST
सार
फतेहपुर में एक सिपाही ने मनचाहे जिले में ट्रांसफर न मिलने के चलते जहर खा लिया। सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही ने महोबा स्थानांतरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने मंगलवार को जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से सिपाही को कानपुर हैलट के लिए रेफर किया गया है। वह वीवीआईपी ड्यूटी के बाद लाइन हाजिर चल रहा था।
बनारस के चोला थाना क्षेत्र का रहने वाला अजय कुमार गौड़ (26) 2016 बैच का सिपाही है। उसने करीब चार बजे पुसि लाइन में जहरीला पदार्थ खा लिया है। उसकी हालत बिगड़ी देखकर पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया।
सहकर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां सिपाही ने बताया कि वह दमा रोग से ग्रसित है। बीमारी से परेशान होकर उसने कीटनाशक पीया है। सिपाही की पत्नी महोबा में अध्यापक है। तभी सिपाही ने एसपी को महोबा स्थानांतरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
सहकर्मियों के बीच लाइन हाजिर के बाद सजा मिलने से परेशान होने के कारण आत्महत्या की कोशिश की चर्चा रही। सीओ लाइन अनिल कुमार जिला अस्पताल पहुंचे। सीओ ने बताया कि सिपाही लाइन हाजिर चल रहा था। बीमारी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया होगा।