फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Fever spreading rapidly, more than one and a half thousand people are reaching ill

फतेहपुर : तेजी से फैल रहा बुखार, डेढ़ हजार से अधिक पहुंच रहे बीमार

Sun, 04 Sep 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Fever spreading rapidly, more than one and a half thousand people are reaching ill
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगी लाइन। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। गर्मी, उमस और कभी बारिश के चलते बार-बार बदल रहे मौसम से बीमारों की संख्या बढ़ रही है। सरकारी से लेकर निजी चिकित्सालयों पर रोजाना मरीजों की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो जाती है। सिर्फ जिला अस्पताल की ओपीडी में ही प्रतिदिन 1350 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 400 से अधिक मरीज वायरल बुखार और डायरिया के हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के प्रति लापरवाही बरतने से बीमारियां तेजी से बढ़ रही है। मौसमी व संक्रामक बीमारियों के साथ-साथ सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ डायरिया के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। घर-घर में लोग चारपाई पर पड़े बुखार से तप रहे हैं। जिला अस्पताल में शहर से ज्यादा ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रतिदिन वायरल बुखार और डायरिया का इलाज कराने आ रहे हैं। चार फिजिशियन होने के बाद भी ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

मरीजों को डॉक्टर से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। फिजिशियन डॉ. एनके सक्सेना ने बताया कि ओपीडी में वायरल बुखार के साथ डायरिया के मरीज बड़ी संख्या में आ रहे हैं। प्रतिदिन वायरल बुखार के 350 से अधिक तो डायरिया के 50 से 60 मरीज आ रहे हैं। सबसे अधिक वायरल बुखार छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले रहा है। गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed