{"_id":"6303cf16b0953e4f1a39be7f","slug":"fatehpur-fault-occurred-in-high-tension-line-electricity-in-150-villages-remained-closed-fatehpur-news-knp714099285","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : हाईटेंशन लाइन में हुआ फाल्ट, 150 गांवों की बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : हाईटेंशन लाइन में हुआ फाल्ट, 150 गांवों की बंद रही बिजली
विज्ञापन
बहुआ। दो विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 150 गांवों की बिजली आपूर्ति 16 घंटे बंद रही। इससे लोग परेशान रहे। बिजली गुल रहने से पानी का संकट भी रहा।
दतौली और बहुआ उपकेंद्र को एक ही 33 केवीए लाइन से बिजली आपूर्ति दी जाती है। दो उपकेंद्र का लोड 33 केवीए लाइन में क्षमता से अधिक लोड पड़ते ही फाल्ट हो जाता है।
सोमवार सुबह उपकेंद्र के लाइनमैन फाल्ट ढूंढते हुए तारापुर-रावतपुर गांव के बीच पहुंचे। यहां पर तीन इंसुलेटर खराब और तार टूटा मिला। इस फाल्ट से उपकेंद्र से जुड़े कोंडार, परेठी, थवई, रामपुर, उरौली, दसौली, महाखेड़ा, कीर्तिखेड़ा, अजमतपुर, तपनी, अकिलाबाद, बेनू, गनेशपुर, दरियापुर, बरवट, गोझ, मुत्तौर, सिधांव, मूसेपुर, गंगाईपार, पखरौली, बरौहा, कमलापुर, रसूलपुर, कोर्राकनक, करैहा, दतौली, महना और बहुआ कस्बा समेत 150 गांव के लोगों को पूरी रात बिजली आपूर्ति नहीं मिली।
बिना बिजली गर्मी में करवटें बदलते रात कटी। सुबह होते ही पानी के लिए बाल्टी लेकर इधर-उधर भागना पड़ा। इनवर्टर भी दगा दे गए। मोबाइल चार्ज न होने से बंद हो गए। अवर अभियंता अमित कुमार ने बताया कि 33 केवीए लाइन का फाल्ट सही कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।