{"_id":"6314ebfc710c7a6b8003222b","slug":"fatehpur-demand-for-the-arrest-of-the-driver-of-the-vehicle-by-jamming-the-intersection-fatehpur-news-knp716408567","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : चौराहा जाम कर गाड़ी चालक के गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : चौराहा जाम कर गाड़ी चालक के गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
खागा चौराहे पर शव रखकर जाम लगाए ग्रामीण। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खागा। तहसील के सामने शनिवार को सड़क हादसे में हुई मौत के बाद रविवार को तीन बजे दिवंगत के परिजनों ने भीड़ के साथ खागा चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने की खबर पर कोतवाल व अन्य चौकी इंचार्ज वहां पहुंचे तो लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने हादसे को अंजाम देने वाले कार चालक की गिरफ्तारी मांग उठाई। पुलिस पर आरोप लगाया गया कि महिलाओं से अभद्रता की है। परिजनों की पुलिस से झड़प भी हुई।
खागा रेलवे क्रासिंग के पास बेलहा पर निवासी कामता (45) की शनिवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तहसील के पास बाइक से आते समय एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस प्रकरण में कामता के पिता छेद्दू ने रात को अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार करीब तीन बजे परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद खागा लेकर आए। वह जब चौक चौराहे पर पहुंचे तो शव को चौराहे पर रख दिया और जाम लगा दिया।
इससे जीटी रोड व किशनपुर रोड पर यातायात ठप हो गया। सूचना पर इंस्पेक्टर जेपी शाही पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। परिजनों ने कार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही महिलाओं ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली गई थी। जहां पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन
लोगों ने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही। इस पर पुलिस से झड़प हुई। करीब दो घंटे तक चौराहे पर जाम लगा रहा। दो घंटे के बाद करीब पांच बजे आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ और परिजन शव लेकर वापस लौट गए।