फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Bus carrying passengers from Khaga to Ahmedabad overturns, 30 injured

फतेहपुर: खागा से अहमदाबाद यात्रियों को लेकर जा रही बस पलटी, 30 घायल

Tue, 30 Nov 2021 11:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 30 Nov 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Bus carrying passengers from Khaga to Ahmedabad overturns, 30 injured
फतेहपुर में बस हादसा - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के खागा से अहमदाबाद जा रही प्राइवेट बस मंगलवार रात अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे से अफरा-तफरी फैल गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे। किसी तरह बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मौके  से चालक और कंडक्टर भाग निकले।
विज्ञापन


यात्रियों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाया है। हादसा मुगलमार्ग हाईवे पर बकेवर थाना क्षेत्र के कस्बे में हुआ। बस में करीब 40 से 45 यात्री मौजूद थे। यह लोग खागा और फतेहपुर हाईवे से एजेंसी के द्वारा बुक बस में बैठकर अहमदाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन


खागा के कल्लनपुर गांव निवासी सुमेर ने बताया चालक नशे में बस चला रहा था। थरियांव हाईवे पर चालक ने निर्माणाधीन मार्ग पर बस दौड़ा दी थी। यह देखकर कई यात्रियों के पसीने छूट गए थे। करीब 10 से 15 यात्री थरियांव हाईवे पर ही उतर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक के नशे में होने के कारण बस पलटी है। हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने रायबरेली जिले के डलमऊ निवासी शिवा और उसकी दादी बसंती (60) समेत पांच लोगों को बिंदकी सीएचसी एंबुलेंस से भेजा।


बाकी सवार करीब 30 से 40 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि बस एजेंसी मालिक से संपर्क किया जा रहा है। सभी लोग हादसे में बाल-बाल बचे हैं।  चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed