{"_id":"6303d25e9144c003ab16ae36","slug":"fatehpur-bolero-collided-with-a-power-pole-and-crushed-the-youth-fatehpur-news-knp714102612","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर : बिजली खंभे से टकराई बोलेरो ने युवक को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर : बिजली खंभे से टकराई बोलेरो ने युवक को कुचला
विज्ञापन
मृतक मनोज उमराव की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
अमौली। तेज रफ्तार बोलेरो रविवार रात बिजली खंभे से टकरा गई। इसके बाद सामने से आ रहे साइकिल सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद सवार लोग बोलेरो छोड़कर भाग निकले।
चांदपुर थाना क्षेत्र के बेहटी गांव निवासी मनोज उमराव (35) जहानाबाद मार्ग पर दुलीचंद्र इंटर कालेज के पास होटल के बाहर परचून के सामान की गुमटी चलाता था। वह गुमटी बंद कर रात नौ बजे साइकिल से घर जा रहा था। अमौली बिजली उपकेंद्र के पास मोड़ पर जहानाबाद से आ रही बोलेरो बिजली खंभे से टकरा गई। इसके बाद बोलेेरो ने सामने आ रहे मनोज उमराव को कुचल दिया।
जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मनोज की शादी दो साल पहले चांदपुर थाना क्षेत्र के गोंदहा गांव की रहने वाली अनामिका से हुई थी। वह अपने पीछे एक साल के बेटे बाबू को छोड़ गया है।
विज्ञापन
हादसे से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का बड़ा भाई अशोक व छोटा भाई सनोज है। थानाध्यक्ष किशन सिंह ने बताया कि बोलेरो चांदपुर गांव की है। अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है।