{"_id":"60a6cba18ebc3e7fcb672904","slug":"fatehpur-attack-on-brother-with-pradhan-in-electoral-rivalry-mother-s-death-in-rescue-accused-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: चुनावी रंजिश में प्रधान के साथ भाई पर किया हमला, बचाने में मां की मौत, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर: चुनावी रंजिश में प्रधान के साथ भाई पर किया हमला, बचाने में मां की मौत, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 May 2021 09:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 21 May 2021 09:47 AM IST
सार
चुनावी खुन्नस में प्रधान के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई पर युवक ने हमला कर दिया। मारपीट होती देख बड़े बेटे को बचाने आई मां को धक्का देने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
फतेहपुर के बहुआ में चुनावी खुन्नस में प्रधान के साथ मिलकर अपने ही बड़े भाई पर युवक ने हमला कर दिया। मारपीट होती देख बड़े बेटे को बचाने आई मां को धक्का देने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे कोहराम मच गया और आरोपी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
मृतका के बड़े बेटे ने ललौली थाने में तहरीर दी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। ललौली थानाक्षेत्र के शंकरपुरवा गांव निवासी राजकुमार निषाद उर्फ रामबली व श्रीराम निषाद भाई हैं। उनकी मां बिंदी देवी (60) हैं। पंचायत चुनाव में राजकुमार निषाद ने गांव के एक प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था।
जबकि छोटे भाई श्रीराम ने नव निर्वाचित प्रधान जियालाल के पक्ष से प्रचार किया था। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में तनातनी चल रही थी। बड़े भाई राजकुमार ने थाने में तहरीर दी और पुलिस को बताया कि वह गुरुवार रात घर में था। तभी छोटा भाई श्रीराम निषाद, प्रधान जियालाल और उसका भाई छक्कू घर आए। चुनावी खुन्नस में गाली देने लगे।

जैसे ही वह बाहर निकला तो छोटे भाई ने गले में गमछा फंसाकर उसे गिरा दिया और तीनों लोग मिलकर उसे पीटने लगे। यह देख उसकी मां बिंदी देवी बाहर निकली और बीचबचाव करने लगीं। आरोप है कि प्रधान व उसके भाई ने मां को गर्दन से पकड़कर धकेला और शौचालय के पास ईंटों पर पटक दिया। इससे सिर पर चोट लगने से मां की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख तीनों लोग धमकी देते हुए भाग गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। राजकुमार ने छोटे भाई श्रीराम, प्रधान जियालाल, उसके भाई छक्कू के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ललौली संदीप तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंचे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर बहुआ कस्बे में एक जगह से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। तहरीर मिल गई है। पीएम रिपोर्ट आते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
चुनावी रंजिश में भिड़े दो पक्ष
थरियांव थानाक्षेत्र के नवहइया गांव निवासी राजू सिंह ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि गांव के प्रधान व अन्य व्यक्ति द्वारा चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की शाम सात बजे दरवाजे पर आ गए और मां कुसुमकली व बहन शांति देवी व गुड़िया को गाली देने लगे। जब वह घर पहुंचा तो आरोपीगण वहां से जा चुके थे।
रात में अचानक फिर से आरोपियों ने एक राय होकर हमला कर दिया और पिता जागेश्वर, मां, तीन बहनों को को पीटकर जख्मी कर दिया। मारपीट में प्रधान पक्ष के लोगों को भी चोट आई हैं। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी को अस्पताल भेजा है। इंस्पेक्टर नंदलाल सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।