फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: An attempt to gang-rape a woman by threatening, the accused is a driver in Lucknow Municipal Corporation

फतेहपुर: धमका कर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी लखनऊ नगर महापालिका में है चालक

Thu, 21 Oct 2021 07:22 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Oct 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: An attempt to gang-rape a woman by threatening, the accused is a driver in Lucknow Municipal Corporation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
फतेहपुर मेंं बच्चे को मारने की धमकी देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला को आरोपी ने शादी का झांसा भी दिया और डराता धमकाता भी रहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के एक इलाके में महिला अपने पति से अनबन के चलते बच्चों संग अलग रहती है। महिला का आरोप है कि 18 सितंबर को विजयपाल उर्फ पप्पू और हिमांशू निवासी नागेश्वर मंदिर के पास चौकी मवइया आलमबाग लखनऊ घर आए। पूर्व परिचित होने के कारण ये लोग उसके घर में रुके थे।
विज्ञापन


रात को खाने के बाद विजयपाल और हिमांशू में एक कमरे में सोए थे। वह पुत्र के साथ दूसरे कमरे में सो गई। करीब रात साढ़े 11 बजे विजयपाल और हिमांशू उसके कमरे में पहुंचे। उसका मुंह दबाकर दूसरे कमरे में घसीट ले गए। जहां आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके विरोध करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत करने पर उसे भी मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। आरोपी विजयपाल लखनऊ नगर महापालिका में कूड़ा गाड़ी का चालक है। विजयपाल उसे शादी का झांसा देेकर धमकाता भी रहा है। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed