फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers should save potato crop from scorching disease

झुलसा रोग से आलू की फसल को बचाएं किसान

Fri, 20 Nov 2020 05:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers should save potato crop from scorching disease
मौसम में हो रहे उतार चढ़ाव के कारण आलू की फसल में झुलसा रोग की संभावना बढ़ गई है। जिल उद्यान विभाग ने फसल को इस रोग से बचाने के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह ने बताया कि बदली, बूंदाबांदी और नम वातावरण में अगेती और पिछेती झुलसा रोग का प्रकोप बहुत तेजी से फैलता है।
अगेती झुलसा रोग फसल को भारी क्षति पहुंचता है। ऐसी स्थिति में आलू उत्पादकों को सलाह दी जाती है कि आलू की अच्छी पैदावार के लिए फसल के बचाव पर ध्यान दें।
विज्ञापन

अगेती झुलसा रोग का प्रकोप पत्तियों से प्रारंभ होता है, जिसके फलस्वरूप पत्तियों पर गहरे भूरे और काले रंग के कुंडलाकार धब्बे बनते हैं। प्रभावित निचली पत्तियां सूख कर गिर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछेती झुलसा रोग के प्रकोप से आलू की फसल को विशेष क्षति होती है। इस रोग से पत्तियां सिरे से झुलसना प्रारंभ होती हैं जो तेज गति से फैलता है। 2 से 4 दिनों के अंदर ही पूरी फसल नष्ट हो जाती है। बदली में 90 प्रतिशत से अधिक आर्द्र वातावरण एवं कम तापमान पर इस रोग का प्रकोप बहुत तेजी से होता है।

ऐसे बचाएं फसल
आलू की फसल को अगेती झुलसा रोग से बचाने के लिए जिंक मैगजीन कार्बोनेट 2 से 2.5 किलोग्राम को 800 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर पहला छिड़काव करें। बुआई के 30-45 दिन बाद यह छिड़काव अवश्य किया जाए। रोग के नियंत्रण के लिए दूसरा एवं तीसरा छिड़काव कॉपर ऑक्सिक्लोराइड 2.5 से 3 किलोग्राम अथवा जिंक मैगजीन करबामेट 2 से 2.5 किलोग्राम में से किसी एक रसायन का चयन कर 800 से 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर प्रति हेक्टेयर की दर से 10 से 12 दिनों के अंतर पर छिड़काव करें। दूसरे एवं तीसरे छिड़काव के साथ ही माहू कीट का नियंत्रण आवश्यक है, क्योंकि इसके प्रकोप से आलू बीज उत्पादन प्रभावित हो सकता है। इसलिए दूसरे व तीसरे में फफूंदनाशक के साथ कीटनाशक रसायन जैसे डायमेथोएट 30 ईसीए या मिथाइल-ओ-डेमेटान 25 ईसी एक लीटर अथवा मोनोक्रोटोफॉस 36 ईसी 750 मिली को प्रति हेक्टेयर की दर से मिलाकर छिड़काव किया जाना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed