फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers protesting against the agricultural laws arrogantly

किसानों ने अर्धनग्न होकर कृषि कानून का किया विरोध

Tue, 05 Jan 2021 07:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
Farmers protesting against the agricultural laws arrogantly
नहर कालोनी में कृषि कानून के विरोध में अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करते किसान - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। दिल्ली में किसानों के साथ सरकार की वार्ता विफल होने के बाद धरना दे रहे किसानों में आक्रोश बढ़ गया है। 17वें दिन किसानों ने अर्धनग्न होकर कृषि कानूनों का विरोध किया। केंद्र सरकार को तानाशाह बताकर किसानों ने अपनी भड़ास निकाली।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बबलू कालिया ने कहा कि खेती हमारी आय का जरिया है। केंद्र सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं। उनसे सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा होगा। कड़कड़ाती ठंड में देश के किसान दिल्ली में धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार उनसे अंजान बनी हुई है। इसके विरोध में नहर कालोनी के किसानों ने अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ उतरे हैं। किसान मनीष पटेल ने कहा कि आठ जनवरी की बैठक में किसानों की बात नहीं मानी गई तो जिले में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर कालोनी में चल रहे किसानों के धरना को किसान नेता नरसिंह पटेल, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव ने समर्थन देने का ऐलान किया है। इस मौके श्रीराम पटेल, वीरेंद्र सिंह पटेल, राकेश यादव, नरेंद्र लोधी, नीरज पासी, आशीष शर्मा, आनंद यादव, अरुण दीक्षित, हेमचंद्र, सुशील कालिया, गयाप्रसाद लोधी, राजेश जाटव, शांति स्वरूप, संजय यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed