{"_id":"580a61784f1c1b726b7061d5","slug":"farmers-problems-are-not-overcome-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याएं नहीं दूर कर रहे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याएं नहीं दूर कर रहे अफसर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
नहर कालोनी में मासिक बैठक करते भाकियू पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसानों की समस्याएं दूर न होने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने चिंता जताई है। अपनी मासिक बैठक में इन्होंने तय किया कि इसके लिए 26 अक्तूबर के बाद डीएम से मिलकर उन्हें अल्टीमेटम दिया जाएगा। फिर भी समस्या दूर न हुई तो आंदोलन छेडे़ंगे।
बैठक में सबसे पहले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के पिता दिवंगत दुर्गा सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद किसानों की समस्याएं सुनी गईं। उपाध्यक्ष ने किसानों को आश्वासन दिया कि तेरहवीं कार्यक्रम(26 अक्तूबर) के बाद समस्याएं हल कराने की ठोस पहल होगी। राजेश सिंह चौहान ने कहा कि विजयीपुर विकास खंड के बंद राजकीय नलकूपों को सही कराने के लिए किसान लगातार शिकायत कर रहे हैं। गढ़ा ग्राम पंचायत के 24 राजकीय नलकूप में से मात्र चार नलकूप सही हैं। 20 नलकूप खराब हैं। महिंचा मंदिर में बन रहे उपकेंद्र का कार्य धीमा है। इससे क्षेत्र के किसानों में बिजली की समस्या बनी हुई है।
जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने बताया कि किसानों पर सरकारी मशीनरी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों को मिलने वाली बिजली, पानी और नहर के पानी को मानक के अनुसार दिया जाए। इसमें शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अभियान चलाकर किसान पंचायत करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, मधुसूदन तिवारी, जयकुमार पांडेय, देवनरायन, ज्ञान सिंह, केपी सिंह, दीपेेश सिंह, दीपक गुप्ता, सुरेंद्र पटेल, नागेंद्र यादव, रज्जन चौरसिया, जय नरायन सिंह, सूखीराम मौजूद रहे।