{"_id":"15f572bdca709563e7405c632fafcc6a","slug":"farmers-day-electricity-water-shadow-issue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसान दिवस पर बिजली, पानी का छाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस पर बिजली, पानी का छाया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान दिवस पर बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर किसानों ने आवाज बुलंद की। किसानोने ने बताया कि खरीफ फसलों की बुआई में रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति और नहरों में पानी की सप्लाई करने की मांग की गई। डीएम पुष्पा सिंह ने अधीक्षण अभियंता को तत्काल जर्जर तार व बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने निर्देश दिए। उन्होंने खस्ताहाल सड़कों को तत्काल 15 दिनों में सही कराने के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों को हिदायत दी है।
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान रणविजय सिंह ने बिंदकी और सदर तहसील की तरह खागा तहसील क्षेत्र के किसानों को डबल ग्रुप बिजली आपूर्ति करने की मांग की। जिससे खरीफ फसल में धान की रोपाई के समय किसानों को पानी के अभाव में भटकना न पडे़। वहीं खागा-खखरेरू की 33 केवीए हाईटेंशन लाइन में नंदापुर से गुरसंडी तक करीब छह किमी जर्जर लोहे के तार हैं, जिससे लोड बढ़ते ही तार टूट जाते हैं। किसानों को रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति नहीं मिल पाती है और फसलें पानी के अभाव में खराब हो जाती हैं। जरौली पंप कैनाल का मैकेनिकल डिपार्टमेंट कार्यालय कानपुर है, जिससे पंप कैनाल में तकनीकी खराबी आने पर समय से सही नहीं किया जाता है। इसलिए जिले के राजकीय नलकूप खंड को पंप कैनाल के मरम्मत की जिम्मेदारी दी जाए। कृषि अधिकारी रविकांत सिंह ने बताया कि शंकर धान के बीज अनुदान की तारीख 30 जून तक बढ़ा दी गई है। किसान अपने विकास खंड से शंकर बीज खरीद कर धान की नर्सरी डाल सकते हैं। उपकृषि निदेशक जीसी कटियार ने बताया कि 10 वर्ष तक की अधिसूचित प्रजातियों पर 1400 रुपये और 15 वर्ष तक की अधिसूचित प्रजातियों में दो सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से अनुदान है। जो रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों के खाते में अनुदान की धनराशि भेजी जाएगी। इस मौके पर सिंचाई, नलकूप, विद्युत, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभिंयता और प्रगतिशील किसान लोकनाथ पांडेय, नंदकिशोर वर्मा, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन