फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmers are troubled by water shortage, dust is rising from the canal.

Fatehpur News: पानी की कमी से किसान परेशान, रजबहे से उड़ रही धूल

Fri, 29 May 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Farmers are troubled by water shortage, dust is rising from the canal.
फोटो-39-हसवा रजबहा में खड़ी झाड़ी। संवाद
फतेहपुर। जिले के रजबहे सूखे पड़े हैं। गर्मी में रजबहों में धूल उड़ रही है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। समय से पानी नहीं मिलने के कारण खेत सूखे पड़े हैं और धान की नर्सरी तैयार करने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि धान की रोपाई का समय नजदीक है लेकिन अभी तक रजबहों में पानी नहीं छोड़ा गया है। इस वजह से नर्सरी तैयार करना मुश्किल हो रहा है। पानी न आने से धान की फसल प्रभावित होने की आशंका है और रोपाई का काम भी बाधित हो सकता है। सूखे रजबहे किसानों के लिए संकट बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान सत्यप्रकाश विश्वकर्मा, धूम सिंह और दीपक प्रजापति ने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण किसानों के सामने संकट खड़ा हो गया है। समय से पानी नहीं छोड़ा गया तो धान की रोपाई प्रभावित होगी। तेज धूप और गर्म हवा के कारण खेतों की नमी लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने जल्द पानी छोड़े जाने की मांग की है। नहर सिंचाई विभाग के उपखंड अधिकारी रोहित वर्मा ने बताया कि मंगलवार को मलवां क्षेत्र के रजबहों में पानी छोड़ा गया है और अन्य रजबहों में भी जल्द पानी पहुंचाया जाएगा।

फोटो-39-हसवा रजबहा में खड़ी झाड़ी। संवाद

फोटो-39-हसवा रजबहा में खड़ी झाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed