फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer's death in nursing, commotion

नर्सिंगहोम में किसान की मौत, हंगामा

Wed, 15 Mar 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर Updated Wed, 15 Mar 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death in nursing, commotion
मृतक रामबरन की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

हंसवा/फतेहपुर। नेशनल हाईवे स्थित आंबापुर के एक नर्सिंगहोम में बुधवार को इलाज कराने आए युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए नर्स़िगहोम के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजन  शव लेकर चले गए। सीएमओ ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पृथ्वीपाल किसान के बेटे रामबरन (45) को बुधवार सुबह सीने में दर्द हुआ। परिजन इलाज के लिए आंबापुर के एक नर्सिंगहोम में ले गए। बताते हैं कि यहां रामबरन को कंपाउंडर ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के महज एक मिनट बाद हालत बिगड़ी और किसान की मौके पर ही मौत हो गई। किसान की सांस थमने से कंपाउंडर के हाथ पैर फूल गए और वह मौके से निकल भागा।
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने हो हल्ला शुरू कर दिया। पत्नी राज कुमारी व भांजा मंगल सिंह ने संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। उधर, सूचना मिलने पर शिवपुर से तमाम लोग नर्सिंगहोम आ धमके और कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर, इस मामले में नर्सिंग होम के संचालक धर्मेंद्र मौर्या ने बताया कि उन्हें गलत फंसाया जा रहा है। वह नर्सिंगहोम में थे ही नहीं। जानकारी पर आए हैं। एसओ एके गौतम का कहना है कि हंगामे की जानकारी पर मौके पर गए थे। दोनो पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed