फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer leader shoots himself in tension over land return

Fatehpur News: भूमि वापसी के तनाव में किसान नेता ने खुद को गोली से उड़ाया

Sat, 13 Dec 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Farmer leader shoots himself in tension over land return
फाइल फोटो-11-सरनाम सिंह। स्रोत परिजन
ललौली (फतेहपुर)। भूमि वापसी के तनाव में तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर किसान नेता ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली। किसान का शव कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ मिला। सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस जांच में आया है कि बेटियों को दान में दी भूमि को किसान नेता अपने पौत्र और विधवा बहू के नाम पर कराना चाहता था। इसे लेकर कई दिनों से परिवार में चर्चा करता था। ग्रामीण और परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस खुदकुशी फिलहाल मान रही है।
विज्ञापन


ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी किसान सरनाम सिंह गौर (70) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैत गुट के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष थे। घर में रात को पड़ोसी गांव पवारनपुर में रहने वाली पुत्री संध्या सिंह का पुत्र कृष्णा सिंह और गांव में रहने वाले भांजे सितारा सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह और राधे सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाती कृष्णा सिंह ने बताया कि नाना आगे कमरे में चारपाई पर सो रहे थे। वह तीनों अंदर कमरे में थे। सुबह करीब पांच बजे नाना के कमरे से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर वह लोग पहुंचे। बिस्तर खून से लथपथ था। दाहिनी साइड तमंचा पड़ा था। कनपटी के पास सिर फटा था। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे। नाती कृष्णा ने बताया कि नाना की पत्नी बादामा देवी की एक वर्ष पहले करंट लगने से मौत हो गई थी। इसके पहले मामा विनय सिंह की 2018 में बीमारी से मौत हो गई थी। वह बीमार भी रहते थे। इसी तनाव में नाना ने आत्महत्या की है। परिजन और ग्रामीणों ने संपत्ति विवाद हत्या की आशंका जताई है।

सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि गोली 312 बोर के तमंचे से दाहिनी ओर कान के पीछे सटाकर मारी गई है। पुलिस का दावा है कि किसान नेता सुरक्षा के लिहाज अपने पास तमंचा रखते थे। फॉरेंसिक टीम ने तमंचे को कब्जे में लिया है।

पूछताछ में बुजुर्ग के चचेरे भाई ऊदल से पता लगा है कि दो बेटी छाया और रानी को अपनी भूमि दानपत्र के जरिये करीब दो वर्ष पहले दान कर दी थी। अब वह विधवा बहू और उसके बच्चे को भूमि देना चाहते थे। इसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रहते थे। भाई के मुताबिक बेटियां भूमि वापसी को तैयार नहीं थी।

फाइल फोटो-11-सरनाम सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-11-सरनाम सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-11-सरनाम सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-11-सरनाम सिंह। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed