{"_id":"6967e63cefca8966130f3134","slug":"farmer-injured-in-bike-collision-dies-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-147435-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक सवार की टक्कर से घायल किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक सवार की टक्कर से घायल किसान की मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-49-राजाराम पाल। स्रोत परिजन
असोथर। थाना क्षेत्र के दलीपुर मजरे कौंडर गांव निवासी राजाराम पाल (67) किसान थे। वह बाइक सवार की टक्कर से मंगलवार को घायल हो गए थे। जिला अस्पताल बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। त्योहार पर किसान की मौत से परिजन बेहाल हो गए।
किसान राजाराम पाल मकर संक्रांति पर्व की खरीदारी करने मनावां बाजार गए थे। बाजार से लौटते समय पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मारी थी। ग्रामीणों ने आरोपी बाइक सवार को पकड़ लिया था।
पुत्र ओमप्रकाश लुधियाना में निजी नौकरी करता है। हादसे की सूचना पर गांव लौट रहा है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी बाइक सवार हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।