फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer dies, partner injured in tractor collision

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत, साथी घायल

Wed, 15 Nov 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies, partner injured in tractor collision
हसवा। थरियांव थानाक्षेत्र के हसवा मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। सूचना के एक घंटे बाद तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची तो पुलिस जीप से घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि साथी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थरियांव थानाक्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी दानवीर सिंह (45) किसान थे। वह पड़ोसी राजू सिंह (25) के साथ बाइक से शहर जा रहे थे। हसवा लिंक मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। हादसा देखकर राहगीर पहुंचे। पुलिस और एबुलेंस को फोन पर सूचना दी। एक घंटे तक एबुलेंस नहीं पंहुची। गंभीर हालत में दोनों घायलों को पुलिस जीप से लेकर जिला अस्पताल पहुंची। डाॅक्टर ने दानवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल पड़ोसी राजू सिंह का इलाज चल रहा है। दूर के रिश्ते में मृतक दानवीर घायल साथी राजू का बाबा लगता था। दानवीर ने धनतेरस पर बाइक खरीदी थी। उसके कागज लेने शहर आ रहा था। मृतक का इकलौता पुत्र 12 साल का शिवा है। पिता की मौत से बेटे का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed