फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Farmer dies by drowning in canal

Fatehpur News: नहर में डूबकर किसान की मौत

Sat, 09 Mar 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies by drowning in canal
चौडगरा। घर से भैंस चराने के लिए निकले किसान की गुरुवार शाम नहर में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शुक्रवार को नहर में शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव गुगौली निवासी मुख्तार सिंह (60) किसान व पशु पालक थे। वह गुरुवार दोपहर भैंस चराने जंगल गए थे। शाम को घर नहीं लौटने पर परिजन तलाश में जुटे। गुगौली ढाबा के पीछे से रामगंगा निचली नहर के पास नहर किनारे किसान के कपड़े व चप्पल मिले। रात होने के वजह से नहर में खोजबीन नहीं हो सकी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नहर किनारे किसान का शव उतराता देखा। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि नहर के दूसरी ओर भैंस चली गई होगी। नहर पार करते समय किसान डूब गया होगा। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन





नहर में डूबे युवक का 24 घंटे बाद नहीं लगा सुराग



- पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में गिरा था

संवाद न्यूज एजेंसी



बिंदकी। नहर में डूबे युवक का करीब 24 घंटे की खोजबीन के बाद पता नहीं चल सका है। पुलिस के साथ परिजन शुक्रवार शाम तक नहर में कई घंटे तक तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मेउना गांव निवासी ज्ञान सिंह (35) गुरुवार देर शाम गांव किनारे नहर पुल पर बैठा था। अचानक वह नहर में गिर गया। पुल से गिरता देख लोग पहुंचे। उन लोगों ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन करते रहे। कोई पता नहीं लगने पर पुलिस को खबर दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से शुक्रवार को नहर में जाल डलवाकर खोजबीन करती रही। करीब 24 घंटे बीतने के बाद भी युवक का पता नहीं लगा। मौके पर एसआई सरनाम सिंह पहुंचे। उन्होंने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed