फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   farmer committed suicide

कलह से परेशान किसान ने खाया जहर, मौत

Wed, 11 Aug 2021 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
farmer committed suicide
जाफरगंज। घरेलू कलह से ऊबकर एक किसान ने बुधवार को जहर खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इटरा गांव निवासी घसीटे रैदास (55) मंगलवार की सुबह जंगल के लिए निकला था। कुछ घंटे बाद मवेशी चरा रहे लोगों ने जंगल में एक बबूल के पेड़ के नीचे उसे लेटा देखा। लोगों ने आवाज दी तो वह कुछ नहीं बोला। पशुपालक वहां पहुंचे तो देखा कि वह मृत पड़ा है। इसकी सूचना उन्होंने घरवालों को दी

तो वह मौके पर पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पुलिस आ गई। जांच की तो मृतक के पास एक कीटनाशक की डिब्बी मिली। पुलिस के अनुसार, पता चला कि सोमवार रात से उसके घर में झगड़ा चल रहा था। मंगलवार को भी यह विवाद हुआ। घर में पत्नी के अलावा एक पुत्र कौशल व पुत्री लक्ष्मी है। प्रभारी निरीक्षक जाफरगंज अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed