{"_id":"647b83d43492f2d9b20508b0","slug":"family-steals-property-after-murder-of-history-sheeter-fatehpur-news-c-12-1-268342-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद संपत्ति परिवार ने चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद संपत्ति परिवार ने चुराई
Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
- हत्या के मामले में बेटा व रिश्तेदार जेल में निरुद्ध
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। हिस्ट्रीशीटर की हत्या के बाद चल संपत्ति चुराने के मामले में पुलिस ने भाई और पिता समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के दिमंगतपुर निवासी शोभा देवी ने बताया कि उसके पति जलकेश सिंह लोधी की पांच दिसंबर 2021 की हत्या कर दी गई थी। जलकेश हिस्ट्रीशीटर था। हत्या में इकलौता पुत्र और रिश्तेदार जेल में हैं। महिला का आरोप है कि हत्या के बाद देवर मलखान, ऊदल, ससुर गोपाल और मुकेश ने हत्या के आरोप में उसके इकलौते पुत्र को साजिश के तहत जेल भेज दिया था। इसके बाद आरोपियों ने पति के नाम के दो ट्रैक्टर और एक बाइक कब्जे में लेकर किसी को बेच दी। उसकी गृहस्थी और जेवर भी ताला तोड़कर चुरा ले गए। मामले की शिकायत थाने में की। कोई सुनवाई न होने पर एसपी से शिकायत की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।