फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Family adamant on murder charge, will complain to CM

बहनों के गांव में पुलिस की निगरानी बरकरार

Wed, 18 Nov 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Family adamant on murder charge, will complain to CM
थानाक्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम दो बहनों की मौत के तीसरे दिन हालात सामान्य दिखे। हालांकि पुलिस लगातार गांव में निगरानी बनाए हैं।
विज्ञापन

तालाब में डूबने से मौत होने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आने के बाद भी परिवार के लोग पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने मामले में उच्चाधिकारियों और मुख्यमंत्री तक से शिकायत करने की बात कही है।
गांव की 12 और 8 साल की बहनें चने का साग तोड़ने घर से निकली थीं। इसके बाद शाम करीब सात बजे बहनों के शव तालाब में मिले थे। आंखों में चोट के निशान, नाक, कान से खून निकल रहा था। यह नजारा देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर की धमकी देकर शव दफन कराए हैं। थानाध्यक्ष रणधीर बहादुर सिंह ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बहनें साग तोड़ने के बाद तालाब की ओर जा रही थीं। दोनों को गांव के रास्ते पर बुग्गी चालक दयाराम मिला था। वह भट्ठे की ओर काम से जा रहा था। उसकी बुग्गी पर दोनों बैठ गईं थीं। दयाराम के मुताबिक दोनों को तालाब से करीब आधा किलोमीटर पहले ही उतार दिया था। इसके बाद वह दूसरी ओर चला गया था।
गांव के एक बुजुुर्ग ने तालाब के पास सोमवार शाम करीब चार बजे अंगौछे से मुंह बांधकर निकले नकाबपोश के घूमने के बारे में ग्रामीणों केे बताया है। यह बात उसने मंगलवार शाम को भी पुलिस के सामने कही।
बच्चियों की पलकों में आई चोट पर पुलिस कभी मछलियों के कुतरने की कहानी बनाती रही, कभी सिंघाड़े के कांटे चुभने से चोट लगने की बात बयां करती रही। मामले में परिजन कई सवाल उठा रहे हैं। तालाब में जहां से बहनों के शव मिले हैं, वहां सिंघाड़े नहीं हैं।

फतेहपुर। असोथर थानाक्षेत्र में सगी बहनों की मौत के मामले में आंखें फोड़कर हत्या और दुष्कर्म की खबरें चलाने पर मीडिया कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का आरोप है कि दो न्यूज चैनल के मीडिया कर्मियों ने झूठी व फर्जी तरीके से खबरें चलाई, जबकि बच्चियों की मौत डूबने से हुई। गलत खबरों से आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मामले में एफआईआर एसओ रणधीर बहादुर सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed