फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Falling from train to truck driver to death on charges of murder

ट्रक चालक की ट्रेन से गिरकर मौत, हत्या का आरोप

Sun, 15 May 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 15 May 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Falling from train to truck driver to death on charges of murder
जिला अस्पताल में मार्च्युरी में आरोप लगाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से साथियों संग गांव लौट रहे ट्रक चालक कुलदीप सिंह (24) की शनिवार तड़के ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का शक जताया है। घटना के वक्त मौजूद कुलदीप के साथियों का भी कोई पता नहीं है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुलदीप मलवां थाना क्षेत्र के सौनाखेड़ा गांव निवासी सूरजपाल के बेटे थे। सूरजपाल ने बताया कि उसका बेटा कुलदीप दिल्ली में ट्रक चालक था। उसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सैरपुर गांव निवासी पिंटू भी चालक है। कंपनी में काम न होने के कारण कुलदीप शुक्रवार को घर आ रहा था। उसके साथ पिंटू अपने एक अन्य साथी के साथ था।
विज्ञापन


पिंटू ने भोर पहर अपने भाई को मोबाइल पर कुलदीप के चखेड़ी रेलवे लाइन के पास ट्रेन से गिरने की खबर दी तो वह लोग मौके पर पहुंचे। कुलदीप को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल लाए थे। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर कर दिया था। कानपुर ले जाते समय सरसौल के  पास कुलदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि घटना के बाद पिंटू ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया और अपने साथी के साथ लापता है। उनकी गांव में भी पुरानी रंजिश है। जिससे आशंका है कि उसके बेटे को ट्रेन से धक्का देकर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed