फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fallen Peepal tree remains uncleared for 40 days, awaiting the posting of an EO.

Fatehpur News: ईओ की तैनाती के इंतजार में 40 दिन से नहीं हटा गिरा पीपल का पेड़

Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Fallen Peepal tree remains uncleared for 40 days, awaiting the posting of an EO.
किशनपुर। नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आंधी से गिरा पीपल का पेड़ 40 दिन बाद भी नहीं हटाया जा सका है। पेड़ के नीचे कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियां और एक मोटर पंप दबे हुए हैं। इससे नगर की सफाई व्यवस्था और पानी सप्लाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करीब एक माह पहले आई आंधी में नगर पंचायत कार्यालय परिसर का पुराना पीपल का पेड़ गिर गया था। इसके बाद भी पेड़ हटाने की कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी (ईओ) की तैनाती न होने के कारण अनुमति नहीं मिल पा रही है। बिना ईओ के आदेश के पेड़ काटने और उससे होने वाले खर्च व नुकसान के भुगतान को लेकर कर्मचारी असमंजस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि नगर पंचायत की ओर से संचारी अभियान के तहत सफाई कार्य, एंटीलार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग का कार्य लगातार कराया जा रहा है। लेकिन पेड़ के नीचे दबे संसाधनों के कारण नगर की व्यवस्थाओं पर असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द पेड़ हटवाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed