फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Factory owner and driver in car died in accident

Fatehpur News: हादसे में कार सवार फैक्टरी मालिक व चालक की मौत

Sat, 30 Sep 2023 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Factory owner and driver in car died in accident
चौडगरा। पंचर बनवाने के लिए खड़े ट्रेलर से शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कानपुर के सब्जी मसाला फैक्टरी मालिक और कार चालक की मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला जा सका। चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कानपुर बाबूपुरवा कालोनी निवासी सुनील कुमार कश्यप (45) दादानगर में सब्जी मसाला फैक्टरी के मालिक थे। सुनील कार चालक हंसपुरम आवास विकास कालोनी निवासी अखिलेश कुमार तिवारी (40) के साथ शहर आए थे। कानपुर लौटते समय कल्यानपुर थानाक्षेत्र के हाईवे पर गुगौली गांव के पास पहुंचे थे तभी हाईवे पर पंचर खड़ा कोयला लदे ट्रेलर से कार पीछे से टकरा गई।
विज्ञापन

भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार के परचखच्चे उड़े गे और दोनों बुरी तरह कार के अंदर फंस गए। हादसा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पंचर दुकानदार और ट्रक चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने कार सवारों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। दोनों की मौत हो चुकी थी। जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान की। मोबाइल के जरिए परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक के भाई सुशील कश्यप मौके पर पहुंचे। सुशील ने बताया कि व्यवसाय के काम से भाई सुबह घर से फतेहपुर के लिए निकले थे। फैक्टरी संचालक का बेटा समृद्ध और बेटी नाव्या है। पत्नी नीतू कश्यप और अन्य पजिनों का हाल बेहाल दिखा। परिवार के लोग देर शाम थाने व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
थानाध्यक्ष आनंदपाल सिंह ने बताया कि ट्रेलर मौके पर खड़ा है। पोस्टमार्टम हाउस में शवों को रखवाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कार किस वजह से अनियंत्रित हुई है, इसकी जांच की जा रही है।

हाईवे के चौड़ीकरण के बाद हादसों में कमी तो आई है लेकिन हाईवे किनारे खड़े भारी वाहन अभी भी हादसों का कारण बन रहे हैं। खड़े वाहनों पर पुलिस चालान की कार्रवाई करती है लेकिन इसके बाद भी इन पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed