{"_id":"66a2c2ec71f6b5665a011a46","slug":"exercise-conducted-to-prevent-flood-disaster-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-118601-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाढ़ आपदा से बचाव के लिए किया अभ्यास
विज्ञापन
औंग। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गंगा और पांडु नदी के दोआबा में जाड़े के पुरवा तथा बेनी खेड़ा में गुरुवार बाढ़ आपदा पर राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज (अभ्यास) किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा, सिंचाई विभाग, फायर ब्रिगेड, प्रशासन एवं राजस्व विभाग की टीमें शामिल हुई।
गुरुवार सुबह कटरी क्षेत्र के जाड़े का पुरवा बेनी खेड़ा का माहौल शांत था। ग्रामीण खेती किसानी के साथ दिनचर्या में मशगूल थे। सुबह नौ बजे हूटर बजाते हुए प्रशासनिक अमला कटरी क्षेत्र में दाखिल हुआ।
सुबह स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड की गाड़ी, सिंचाई विभाग की गाड़ी व तंबू लगने लगे। यह देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। स्वास्थ्य विभाग ने जनरल वार्ड तथा आकस्मिक चिकित्सा व आईसीयू बनाया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड के जवानों ने पास के खेत में कूड़ा कचरा एकत्रित किया और आग लगा दी। फायर ब्रिगेड के जवानों ने पानी की बौछार से आग बुझकर शांत किया।
विज्ञापन
उधर पांडु नदी में जाड़े के पुरवा का अमरपाल डूब रहा था। उसे आपदा प्रबंधन की टीम ने नदी से बाहर निकाला। स्ट्रेचर से आकस्मिक चिकित्सा कक्ष पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बृजेश सिंह ने अमरपाल के सीने में पंपिंग कर पानी पेट से बाहर निकाला। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।
अभयास में गंगा और पांडु नदी के तटीय गांव के ग्रामीणों को बाढ़ एवं आपदा से बचने की सावधानी, बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभयपुर प्रधान रामदास निषाद, आशापुर ग्राम प्रधान ओम नारायण कश्यप, राजस्व लेखपाल शुभम सिंह एवं अभिषेक शिवहरे सक्रिय रहे।
इस मौके पर एडीएम अविनाश त्रिपाठी, एसडीएम बिंदकी अर्चना अग्निहोत्री, तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी व सुरेश चंद, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कृष्ण कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी स्नेह लता, सिंचाई विभाग से योगेंद्र पाल तथा फायर ब्रिगेड बिंदकी की टीम रही।