फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ex-MLA Mohammad Asif expelled from BSP

पूर्व विधायक मोहम्मद आसिफ बसपा से निष्कासित

Sun, 14 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Sun, 14 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ex-MLA Mohammad Asif expelled from BSP
मोहम्मद आ‌‌‌स‌िफ - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। हुसैनगंज के पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद आसिफ शेख को रविवार बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। जिला नेतृत्व ने इसका ऐलान रविवार को बसपा सुप्रीमो के फोन पर मिले आदेश के बाद लिया। पूर्व विधायक पर अनुशासनहीनता के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। हालांकि माना जा रहा है कि वह पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के करीबी थे। इसीलिए उनको भी बाहर का रास्ता दिखाया गया।

विज्ञापन


मुंबई में कारोबार करने वाले मोहम्मद आसिफ को बसपा ने 2011 के चुनाव में जिले की नवसृजित हुसैनगंज विधानसभा से टिकट दिया था। आसिफ ने 2799 मत से कांग्रेस की ऊषा मौर्या का हरा कर यह चुनाव जीता था। पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में बिंदकी विधायक सुखदेव प्रसाद वर्मा के साथ इन्हें रिपीट किया था लेकिन मोदी में पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर भाजपा के ही रणवेंद्र प्रताप सिंह से चुनाव हार गए। रविवार को इन्हें पार्टी से बाहर करने का फरमान बसपा सुप्रीमो ने फोन कर सुना दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सीताराम गौतम ने बताया कि आसिफ ने क्षेत्र की जनता से न सिर्फ दूरी बनाए रखी बल्कि संगठन को भी हाशिए पर रखने का काम किया। वह कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, अनुशासनहीनता के साथ पार्टी विरोधी गतिविधियाें में शामिल रहे। बहनजी ने इन सभी शिकायतों को संज्ञान में लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस मामले में पूर्व विधायक हुसैनगंज से बात नहीं हो सकी। उनका मोबाइल स्विच ऑफ बताता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed