{"_id":"6668a9c3fa5c1d5a1c09e9c4","slug":"everyday-loss-in-business-due-to-power-cut-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-116500-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिजली कटौती से व्यापार में हर रोज हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिजली कटौती से व्यापार में हर रोज हो रहा नुकसान
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर में बिजली कटौती व ट्रिपिंग का असर व्यापार में पड़ने लगा है। लगातार कटौती के कारण व्यापारिक प्रतिष्ठान के इनवर्टर कुछ देर में ही बोल जा रहे हैं।
पिछले दो दिनों से शहर के पटेल नगर चौराहा, कचहरी के सामने, चौक, लाला बाजार, सिविल लाइन आदि इलाकों में सुबह से ही बिजली जाने के बाद देर रात तक ट्रिपिंग का सिलसिला जारी है। इससे दुकानदारी में असर पड़ने लगा है। गर्मी की वजह से खानपान का सामान खराब हो रहा है और फेंका जा रहा है।
कटौती के कारण शापिंग माल संचालकों को भी दोगुना चपत लग रही है। लाखों का बिजली बिल के साथ जनरेटर में हजारों रुपये का डीजल जेब काट रहा है। पटेल नगर पत्थरकटा रोड स्थित रेस्टोरेंट संचालक विनीत शुक्ला ने बताया कि बिजली कटौती के कारण प्रतिदिन नुकसान हो रहा है। रात दिन की कटौती के कारण दुकान में रखा खाने का सामान खराब हो रहा है।
विज्ञापन
वहीं पटेल नगर में संचालित एक शापिंग माल की मैनेजर श्रद्धा सिंह ने बताया कि बार-बार ट्रांसफार्मर में हो रही गड़बड़ी के कारण प्रतिदिन पांच से छह घंटे जनरेटर चलाना पड़ता है। बिजली बिल का एक महीने का बजट डेढ़ से दो लाख के बीच होता है, लेकिन पिछले महीने ही दो लाख 25 हजार बिल जमा किया। बिल देने के बाद भी कटौती का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पूरा बजट बिगड़ा हुआ है। इस मसले में जिला उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने बताया कि एक्सईएन से बात हुई है। आने वाले दिनों में पदाधिकारियों से बात करके डीएम को शहर में हो रही बिजली कटौती को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।