{"_id":"123ab5de1a64b13de607640e59d767ae","slug":"every-missing-child-feed-vaccine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हर छूटे बच्चे को पिलाएं वैक्सीन’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हर छूटे बच्चे को पिलाएं वैक्सीन’
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य टीकाकरण अभियान से छूटे बच्चों को मिशन
विज्ञापन
इंद्रधनुष के जरिए आच्छादित किया जाए। पिछले दो चरणों में बेहतर काम नहीं
हुआ। यह स्थिति ठीक नहीं है। इस बार ऐसा नहीं चलेगा। अच्छा होगा कि जिसे जो
जिम्मा मिला है, वह ईमानदारी से निभाए, ताकि लक्ष्य की पूर्ति शत प्रतिशत
हो सके।
14 दिसंबर तक मिशन इंद्र धनुष योजना के तीसरे चरण का शुभारंभ जिला महिला अस्पताल करने पहुंचे डीएम राजीव रौतेला ने स्वास्थ्य विभाग को सचेत किया। कहा कि पिछले दो चरणों का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा।
ऐसी नौबत फिर नहीं आनी चाहिए। लिहाजा काम को काम की तरह पूरा किया जाना चाहिए। डीएम ने जोर दिया कि जितने भी ड्राप आउट बच्चेे हैं, उन्हें सात टीकों की सुविधा मुहैया कराई जाए, जिससे सरकार की मंशा पूरी हो सके।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने कहा कि गैर एएनएम सेंटर वाले गांवों के अलावा ईंट भट्ठों पर खास फोकस रखा जाए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एल आर सचान, सीएमएस डॉ. रेखारानी, सीएमएस डॉ. एके मिश्र ने भी योजना पर विचार व्यक्त किए।