{"_id":"69a5c6630a3201c9ce0ec41f","slug":"entering-a-shop-and-attempting-to-rape-a-girl-at-gunpoint-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-150274-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दुकान में घुसकर युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दुकान में घुसकर युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
जाफरगंज। किराने की दुकान में घुसकर युवती से बुधवार शाम एक युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की और नकदी लूटकर भाग निकला। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी युवती के पिता दिल्ली में रहते हैं। युवती नाना के साथ गांव में रहती है। नाना की गांव में किराने की दुकान है। युवती ने पुलिस को बताया कि खूंटाझाल गांव निवासी नरेंद्र सिंह बुधवार दोपहर दुकान पर सामान लेने आया। इसी शाम दोबारा नरेंद्र शाम करीब 7:30 बजे दोबारा दुकान पर पहुंचा।
उसने दुकान पर बोला कि 15 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान करेगा। उसे नकद रुपये चाहिए। युवती दुकान के पीछे कमरे में रुपये लेने गई। तभी युवक भी कमरे में पहुंच गया और तमंचा दिखाकर दुष्कर्म की कोशिश की। शोर मचाने पर युवती से नरेंद्र ने रुपये छीन लिए और भाग गया।
विज्ञापन
शिकायत लेकर युवती के परिजन नरेंद्र सिंह के घर पहुंचे। यहां नरेंद्र के भाई जनार्दन सिंह ने पीड़ित पक्ष को भगा दिया। युवती ने पिता को जानकारी दी। पिता दिल्ली से रविवार को घर लौटे।
पिता ने शिकायत की तो नरेंद्र के भाई जार्नादन ने मारपीट की धमकी दी। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर नरेंद्र सिंह और उसके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
किशोरी के अपहरण की शिकायत
असोथर थाना क्षेत्र से एक गांव की किशोरी का शनिवार को अपहरण हो गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री खेत गई थी। गांव के एक युवक ने साथियों के सहयोग से तमंचा दिखाकर उसे अगवा कर ले गए। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।