{"_id":"24c910885e3df90d29ff2e08fc48b184","slug":"enhanced-melting-hadhkpau-no-relief-from-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी गलन, हाड़कपाऊ ठंड से नहीं मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी गलन, हाड़कपाऊ ठंड से नहीं मिली राहत
ब्यूरो अमर उजाला फतेहपुर
Updated Thu, 24 Dec 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहरी से हर कोई हिल गया है। दिन प्रतिदिन बढ़ते ठंड के प्रकोप से जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई हैं। वहीं यातायात व्यवस्था पर भी विपरीत असर पड़ा है।
हालांकि नगर पालिका की ओर से अलाव जलवाए जा रहे हैं लेकिन शत प्रतिशत अलाव न जलने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
बुधवार को भोर पहर से हाड़कपाऊ ठंड ने लोगों को अपने गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया। शीतलहर से हर कोई ठिठुरता नजर आया। सूर्य देव ने लोगों को दर्शन दिए तो थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम होते ही फिर गलन बढ़ने लगी।
रोडवेज बस स्टैंड में अलाव की व्यवस्था न होने से यात्री ठिठुरते नजर आए। कुछ यात्री तो होटल आदि में रुक कर बसों का इंतजार करते दिखे। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन में भी यात्रियों का सर्दी से हाल बेहाल रहा। कंबल के सहारे यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए।