फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Energy Corporation installed 90 poles, removed damaged ones

Fatehpur News: ऊर्जा निगम ने लगाए 90 पोल, हटाए क्षतिग्रस्त

Tue, 19 Mar 2024 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 19 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Energy Corporation installed 90 poles, removed damaged ones
----अमर उजाला इंपैक्ट-----
विज्ञापन

फोटो-23-13 मार्च को प्रकाशित खबर।
फतेहपुर। शहर के अलग-अलग इलाकों में 90 जर्जर विद्युत पोल बदले गए। 13 मार्च को अमर उजाला ने क्षतिग्रस्त पोल के मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेकर डीएम सी.इंदुमती ने फौरन ऊर्जा निगम को पोल बदलने का निर्देश दिए।
सोमवार को अधिशासी अभियंता राजमंगल सिंह और एसडीओ एमएम सिद्दीकी ने सभी जर्जर पोल के स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर के पत्थरकटा, सीओ कार्यालय, अशोक नगर, बिंदकी बस स्टॉप, पीरनपुर कबाड़ी मार्केट और स्टेट बैंक के पास जर्जर पोल बदले गए। इसके अलावा विभाग अन्य जगहों पर 90 नए पोल लगाए। संवाद
विज्ञापन


सूरत-सुबेदारगंज एक्सप्रेस ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे
फतेहपुर। रेल प्रशासन ने सूरत-सूबेदारगंज-सूरत (9117/9118) विशेष गाड़ी की संचालन अवधि में संशोधन किया है। इस दौरान प्रत्येक शुक्रवार को सूरत से 22 मार्च से 12 अप्रैल तक ट्रेन चार फेरे लगाएगी। सूबेदारगंज से प्रत्येक शनिवार को 23 मार्च से 13 अप्रैल तक चार फेरे लगाएगी। इसके अलावा रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक (04151/04152) साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी के अतिरिक्त फेरे संचालित होंगे। पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को पांच अप्रैल से 28 जून तक 13 फेरे लगाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed