{"_id":"57b4c6464f1c1bd66b6ec790","slug":"empty-handed-refusal-to-celebrate-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली हाथ रक्षाबंधन मनाने से इंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली हाथ रक्षाबंधन मनाने से इंकार
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास के बाहर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करते नगर पालिका मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका ठेकेदार के मजदूरों ने मेहनताना न दिए जाने के मामले में बुधवार को डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। रक्षाबंधन के त्योहार का हवाला देते हुए ठेकेदार से मजदूरी की रकम दिलाने की मांग की। काफी देर हो हल्ला करने के बाद मजदूर त्योहार न मनाने की आवाज उठाते हुए वापस लौट गए।
सदर नगर पालिका में ठेकेदारी प्रथा से काम कराया जाता है। ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले मजदूरों का आरोप है कि काम कराने के बावजूद तीन महीने से मेहनताना रोक रखा गया है, जिससे बीवी-बच्चे का भरण पोषण करना मुहाल हो गया है। गुरुवार को राखी का त्योहार है। बहन के हाथ में कुछ भी रखने की स्थिति नहीं है। ठेकेदार की सेहत पर किसी प्रकार का फर्क नहीं है। ऐसी स्थिति में बिन मेहनताना के त्योहार मना पाना मुमकिन नहीं है।
उधर इस मामले में डीएम डॉ. वेदपति मिश्रा ने कहा कि जानबूझ कर ऐसा करना गलत है। ऐसा हुआ है तो ठेकेदार दोषी है। नगर पालिका के मजदूरों के मेहनताना रोके जाने के मामले की जांच करा कर दोष उजागर होने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।