फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   employment in fatehpur

रोजगार चाहिए तो मिलाएं नंबर ....

Sat, 12 Dec 2020 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
employment in fatehpur
सिडबी एवं लेट्स इनडोर बंगलूरू के सहयोग से नेहरू युवा संगठन टीसी के मिशन स्वालंबन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वालंबन सभा हुई। जिसमेें जिले के रोजगार के अवसर और लॉकडाउन में लौटे लोगों को रोजगार देने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य कार्यकारी राजेन्द्र प्रसाद साहू ने बताया कि जनपद में रोजगार के अवसर न उपलब्ध होने के कारण युवाओं को दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ रहा है। लॉक डाउन के कारण बहुत ही कष्टप्रद स्थिति में उन्हें वापस आना पड़ा।
विज्ञापन

आज की स्थिति यह है कि उनके पास कोई रोजगार नहीं हैं । बेरोजगारी के आलम में जैसे तैसे गुजर बसर हो रहा है। इन स्थितियों से निपटने के लिए नेहरू युवा संगठन ने संस्था कार्यालय में स्वालंबन कनेक्ट केंद्र स्थापित कर उद्यमियों को अपने रोजगार को विस्तारित करने व नए उधोग स्थापित करने हेतु तकनीकी जानकारी, उपकरण, कच्चे माल की उपलब्धता, विपणन व वित्तीय ऋण की जानकारी हेतु सलाहकार के रूप में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए इच्छुक युवाओं को 1800 121 1265 पर नि:शुल्क कॉल करके अथवा संस्था के मुख्यालय पर आकर अपना विवरण देना होगा। स्वालंबन सभा में कौशल विकाश प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक कृष्णा कुमार ने केंद्र पर दी जा रही सेवाओं की जानकारी देकर कहा कि प्रशिक्षण उपरांत रोजगार हेतु विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेन्ट कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम में मो. इरफान, कामता सिंह, शुभम साहू आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed