फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Employment fair on 24th, jobs will be available in five companies

Fatehpur News: रोजगार मेला 24 को, पांच कंपनियों में मिलेगी नौकरी

Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 21 Jun 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Employment fair on 24th, jobs will be available in five companies
बांदा। नरैनी के राजकुमार इंटर कॉलेज में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें पांच कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। कंपनी के प्रतिनिधि साक्षात्कार के माध्यम से विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों की भर्ती करेंगे। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सहायक निदेशक वकील अहमद अंसारी ने बताया कि 24 जून शनिवार को नरैनी ब्लॉक के राजकुमार इंटर कॉलेज में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। बताया कि मेले में एसबीआई लाइफ इन्श्योरेंस, एजिल सिक्योरिटी फोर्स, बीके एकके बायो प्लांटेक, डुस्की स्टेलन कंसल्टेंसी और कौशल किसान नवाग्रीव इंडिया कंपनी प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

बताया कि लाइफ इन्श्योरेंस में आवेदक की उम्र 20 से 50 वर्ष तक निर्धारित है। शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल या इंटर मीडिएट व मानदेय 9800 रुपये रहेगा, कार्य स्थल बांदा रहेगा। इसी तरह एजिल में आयु सीमा 20 से 36 वर्ष शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल व मानदेय 12,500 रहेगा कार्य स्थल देश का कोई भी स्थान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेएके में आयु सीमा 18 से 25 वर्ष शैक्षणिक योग्यता स्नातक मानदेय सात हजार रुपये और कार्य स्थल झांसी, फतेहपुर व हमीरपुर रहेगा। इसी तरह डुस्की कंपनी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच, शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल और मानदेय 20700 रहेगा।

कार्य स्थल हरियाणा व राजस्थान रहेगा। वहीं, नवाग्रीव कंपनी में आवेदक की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता इंटर व मानदेय 8500 और कार्य स्थल बांदा, महोबा व हमीरपुर रहेगा। प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी मेले में शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र की कॉपी और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed