फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electricity from 25 villages failed for three days

तीन दिन से 25 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद

Wed, 08 Jul 2020 07:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
Electricity from 25 villages failed for three days
25 गांवों की बिजली तीन दिन से गुल
विज्ञापन

जाफरगंज। डिघरुवा उपकेंद्र की खराब ओसीबी तीसरे दिन भी नहीं बन सकी है। इससे दो फीडर के 25 गांवों की बिजली बंद है। उमस भरी गर्मी में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं और धान की रोपाई का काम पिछड़ रहा है।
न्योरी जलालपुर व विश्व बैंक फीडर की ओसीबी मशीन रविवार की शाम को खराब हो गई थी। इसे सही कराने में अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। इन फीडरों से देवरी बुजुर्ग, सहिमलपुर, शिवपुरी, बचनीपुर, बसफरा, खजुरिहा, चटिहा, रोटी, अरगल, मधिहाखेड़ा, प्रसादपुर, टरुवापुर, पांडेयपुर, सगरा, उडग़ापुर, डिघरूवा, रुसिया, कमासिन, फिरोजपुर, रामपुर हुसैना, बलियाबाग, दामोदरपुर, खानपुर कदीम, हसनपुर देवरी, नसेनिया, कृपालपुर गांव के लोगों को बिजली दी जाती है।
विज्ञापन

ओसीबी सही न कराए जाने से ट्यूबवेल के सहारे खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की रोपाई का काम बंद हो गया है। वहीं उमस भरी गर्मी भी दिक्कत बढ़ा रही है। लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने हैं। मोबाइल चार्ज करने की भी दिक्कत है। अवर अभियंता अविनाश यादव ने बताया कि मशीन खराब होने की सूचना अधिकारियों को दी गई है। स्टोर से मशीन मिलते ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 में छह घंटे मिल रही बिजली
जोनिहा। कस्बे के उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। उपभोक्ताओं को 24 में से मात्र पांच से छह घंटे बिजली मिल रही है। धान रोपाई का काम भी पिछड़ रहा है। उपकेंद्र से 40 गांवों को जोनिहां, शहबाजपुर रावतपुर फीडर से बिजली दी जाती है।

पिछले 10 दिन से अघोषित कटौती हो रही है। दीपू, जगदीश गुप्ता और नफीस अहमद ने बताया कि उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति करने के आधा-एक घंटे में ही मशीनें ट्रिप हो जाती हैं। कभी 11 केवीए तो कभी 33 केवीए लाइन में फाल्ट होता है। अवर अभियंता प्रमोद कुमार का कहना है कि लोड बढ़ने से फाल्ट अधिक हो रहे हैं। ट्रांसमिशन से मशीनों में बार-बार ट्रिपिंग होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed