{"_id":"65f74bca818323c3120ace54","slug":"electricity-cut-for-hoursmati-takes-leave-every-sunday-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-112722-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: घंटों की बिजली कटौती...हर रविवार छुट्टी कर देती माटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: घंटों की बिजली कटौती...हर रविवार छुट्टी कर देती माटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। गर्मी की शुरूआत में ही घंटों की बिजली कटौती ने लोगों को अभी से परेशान कर दिया है। रविवार सुबह से दोपहर तक आवास विकास, सिविल लाइंस, पटेल नगर समेत कई इलाकों में बिजली कटौती रही। शाम को शुरू आपूर्ति केक बाद भी आंखमिचौली का सिलसिला जारी रहा। ये समस्या हर दिन की है। गर्मी की शुरुआत में ही बिजली कटौती की बढ़ती समस्या से बिजली विभाग की पोल भी खुल गई है।
रिवैंप योजना के तहत जिलेभर में एबी केबल व पोल लगाने का काम पिछले साल से चल रहा है, लेकिन ये अभी आधा भी पूरा नहीं हुआ है। योजना का काम मार्च 2024 तक पूरा करना है। ऐसे में गर्मी भर काम करने के बाद ही सौ फीसदी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। ये जिलेवासियों के लिए कष्टदायी होगा। वैसे योजना के तहत ठंड में काम में तेजी दिखाई जाती, तो गर्मी में लोगों को राहत दी जा सकती थी।
आबूनगर उपकेंद्र प्रत्येक रविवार को 8-8 घंटे बिजली कटौती कर रहा है। रविवार को सुबह पांच बजे बिजली काट दी गई। पटेल नगर क्षेत्र में दोपहर बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। उसके बाद भी ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। इससे लोगों की सुबह से शाम तक दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का झुंड लोगों को एक जगह बैठना दुश्वार करता रहा।
विज्ञापन
लोग गर्मी से पहले ही बिजली कटौती से परेशान होने लगे हैं। उनकी गर्मी के दौरान कटौती को लेकर झल्लाहट बढ़ती जा रही है। वहीं ये समस्या आगे भी रहेगी, क्योंकि रिवैंप योजना के तहत तार और पोल बदलने का काम पूरी गर्मी भर चलेगा। इससे लोगों गर्मी भर निर्बाध आपूर्ति मिलने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
लोगों ने बताई परेशानी
आवास-विकास कालोनी निवासी तरुण जायसवाल का कहना है कि रोज-रोज बिजली कटौती से लोग आजिज आ गए हैं। गर्मी की शुरुआत में ही बिजली आपूर्ति की यह स्थिति है तो भीषण गर्मी में क्या होगा। आपूर्ति के समय में भी ट्रिपिंग लोगों को परेशान कर रही है।
आदर्श नगर निवासी रोहित का कहना है कि बिजली विभाग तार और पोल बदलने के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। सुबह से बिजली काट दी जाती है और शाम तक मुश्किल तीन से चार पोलों के तार बदले जाते हैं। इससे बिना बिजली के लोग परेशान रहते हैं।
- गर्मी बढ़ने के साथ उपकेंद्रों में लोड बढ़ रहा है। इससे तकनीकी गड़बड़ियां हो रही हैं। रविवार को बिजली कटौती का कारण रिवैंप योजना से तार और पोल बदलना है। काम पूर्ण होने के बाद समस्या समाप्त हो जाएगी। राजमंगल सिंह, एक्सईएन