{"_id":"613f9d788ebc3eb6fa773ff1","slug":"electricith-crices-fatehpur-news-civic-amenities-fatehpur-news-knp6520075114","type":"story","status":"publish","title_hn":"22 घंटे से बिजली गुल होने पर भड़के उपभोक्ता, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 घंटे से बिजली गुल होने पर भड़के उपभोक्ता, हंगामा
विज्ञापन
बहुआ। स्थानीय बिजली उपकेंद्र से हो रही भीषण कटौती से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार शाम हंगामा काटा। नाराज लोगों ने उपकेंद्र का घेराव किया। कर्मचारियों से कहासुनी हुई। नारेबाजी शुरू हुई तो कुछ ही देर में एक्सईएन व एसडीओ वहां पहुंचे और सभी को शांत कराया।
बहुआ उपकेंद्र की जर्जर मशीनों व मेन लाइन में फाल्ट होने से रविवार शाम सात बजे से सोमवार की शाम पांच बजे तक आपूर्ति बाधित रही। इससे उपभोक्ताओं का धैर्य टूट गया। रोजाना भीषण कटौती और रविवार से सोमवार की शाम तक बिजली गुल होने से नाराज उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा करने लगे। कर्मचारियों ने यह खबर अधिकारियों को दी तो एक्सईएन रामसनेही यादव व एसडीओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। लोगों से बात करके उन्हें शांत कराया।
बताया गया कि 33 हजार की लाइन में दरवेशाबाद के पास फाल्ट होने के कारण यह दिक्कत हुई है। कर्मचारी उसे बनाने में लगे हुए हैं। शाम पांच बजे के बाद बिजली आई लेकिन एक घंटे बाद फिर चली गई। इससे लोग फिर से नाराज होने लगे।
विज्ञापन
एक्सईएन रामसनेही यादव ने मंगलवार को हर हालत में तीन आउटगोइंग व दो इनकमिंग मशीनें मुहैया कराने का ठोस आश्वासन दिया है। साथी ही दरवेशाबाद ट्रांसमिशन सेंटर के साथ-साथ सथरियांव से 33 हजार की पुरानी लाइन को बदलवाने और शाह कस्बे से बहुआ तक नए तार लगवाने की बात कही है।