फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Electrical equipment of eight houses blew up due to lightning

बिजली गिरने से आठ घरों के इलेक्ट्रिनिक उपकरण फुंके

Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Electrical equipment of eight houses blew up due to lightning
बकेवर/जहानाबाद (फतेहपुर)। जगदीशपुर बकेवर और लहुरीसरांय गांव में शनिवार रात को बिजली गिरने से 12 घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए। हादसे के वक्त लोग घरों में सो रहे थे। धमाका होने से उठकर बाहर भागे। एक मकान का कुछ हिस्सा और एक मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर बकेवर गांव निवासी आटो चालक अतर सिंह शनिवार शाम को परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 11 बजे जोदार धमाका होने से परिवार के लोगों की नींद खुल गई। घर में धुआं फैला था। सभी लोग बाहर भागे। घर के बाहर ग्रामीण जमा हो गए थे।
विज्ञापन

कुछ लोग घर के अंदर गए। एलईडी लाइटें, टीवी, फ्रिज, पंखे आदि उपकरण जले पड़े थे। ग्रामीण पिंटू सिंह, कंचन, महेश मास्टर, रहीस, हसनअली, गया प्रसाद सविता, निर्मल के घरों के भी उपकरण फुंक गए। अतर की पत्नी ऊषा देवी और बच्चे सलोनी, दिव्यांशी, लवकुश घर पर पहुंचे। दीवार का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरा पड़ा था। इसके बाद लोगों ने बिजली गिरने से हादसे का अनुमान लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के गांव लहुरीसरांय में आशीष उत्तम के घर के बाहर मंदिर में बिजली गिरने गिरी। इससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया और आशीष, मनोरमा, अनीश उत्तम, राजेश चंद्र के घरों में लगे इनवर्टर, टीवी, फ्रिज, पंखे फुंक गए। उमेश उत्तम के नलकूप के समीप खड़े कटहल के पेड़ पर बिजली गिरी। हादसे में पेड़ दो टुकडों पर बंटकर गिर गया।

इनसेट
बारिश से चार मकान गिरे
बकेवर/शाह। लगातार बारिश से जगदीशपुर बकेवर गांव में गोल्डी पत्नी दीपू और भाई घनश्याम सिंह के कच्चे घर की छत गिर गई है। मलबे में दबकर गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। शाह कस्बे में कृष्ण कुमार का घर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से उनकी पत्नी रामा देवी घायल हो गईं। गेहूं, चावल, दाल, तिलहन दब गई। जयप्रकाश यादव का कच्चा मकान भी गिर गया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed