{"_id":"6a0221441f60e5077804e4bc","slug":"elderly-woman-grazing-buffaloes-robbed-of-her-jewellery-at-gunpoint-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-154496-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भैंस चरा रही बुजुर्ग महिला को तमंचा लगाकर लूटे जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भैंस चरा रही बुजुर्ग महिला को तमंचा लगाकर लूटे जेवर
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र में गांव के बाहर भैंस चरा रही बुजुर्ग महिला से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर जेवर लूट लिए। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सीओ थरियांव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
बक्सपुर निवासी राजेंद्री देवी रविवार दोपहर गांव के पास प्राथमिक विद्यालय के समीप भैंस चरा रही थीं। तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। दो बदमाशों ने पीछे से उनका मुंह दबा लिया और विरोध करने पर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश मंगलसूत्र और नाक के जेवर नोंचकर भाग गए।
तीसरा आरोपी सड़क किनारे बाइक स्टार्ट कर खड़ा रहा। वारदात के बाद तीनों आरोपी कोर्रा गांव की ओर भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। वह घर में अकेली रहती हैं। वह प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम भी करती हैं। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाशों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
क्षेत्र के आंबापुर और थरियांव इलाके में भी महिलाओं से लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। इनका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार बढ़ रही घटनाओं से लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है।
स्कूल से हुई चोरी
बिलंदा हाईवे किनारे स्थित जूनियर हाईस्कूल में शनिवार रात चोरी हो गई। निर्माणाधीन भवन में रखा करीब 50 हजार रुपये का अल्टीनेटर और अन्य सामान चोर उठा ले गए। ठेकेदार ने थरियांव थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।