फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Elderly woman dies after being buried under roof that fell due to storm

Fatehpur News: आंधी से गिरे छप्पर में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 03 Jun 2024 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after being buried under roof that fell due to storm
खागा। आंधी से शनिवार रात छप्पर गिरने में बुजुर्ग महिला दब गई। छप्पर के मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। हादसा रात करीब दो बजे हुआ। परिजनों ने छप्पर हटाकर महिला को बाहर निकाला। परिजन डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बरकतपुर गांव निवासी सूरजकली (74) शनिवार रात घर के बाहर छप्पर के नीचे चारपाई पर सो रही थी। अचानक रात को मौसम बिगड़ा और तेज हवा के साथ आंधी चली। आंधी से छप्पर ढहने में महिला मलबे में दब गई। छत पर सो रहे परिजन छप्पर ढहने की आवाज सुनकर पहुंचे। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों ने मलबा हटाकर महिला को निकाला। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मझिलगांव चौकी प्रभारी विकास सिंह मौके पर पहुंचे। राजस्व अधिकारियों को पुलिस ने सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed