{"_id":"690ba5864b85d4e98e0a3af8","slug":"elderly-man-who-came-for-funeral-dies-by-drowning-in-ganga-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143486-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अंतिम संस्कार में आए बुजुर्ग की गंगा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अंतिम संस्कार में आए बुजुर्ग की गंगा में डूबने से मौत
विज्ञापन
हुसैनगंज। अंतिम संस्कार में आए बुजुर्ग की नहाते समय गंगा नदी में बुधवार को डूबने से मौत हो गई। साथियों ने शव को बाहर निकाला।
राधानगर थाना क्षेत्र के मदरियापुर गांव के सूरजपाल (70) पड़ोसी संतलाल की पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल होने भिटौरा गंगा घाट आए थे। अंतिम संस्कार के बाद लोगों के साथ भिटौरा पक्का घाट में स्नान करने पहुंचे।
नहाते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। लोगों ने बुजुर्ग को बाहर निकाला लेकिन देर हो चुकी थी। हादसे की खबर पर उनके दो पुत्र हीरालाल और छोटेलाल पहुंचे। भिटौरा चौकी इंचार्ज बृजेश यादव ने बताया कि बुजुर्ग की नहाते समय गंगा में डूबने से मौत हुई है।