{"_id":"69d6abbde424280cd504931f","slug":"elder-brother-dies-in-car-accident-younger-brother-injured-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152492-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कार की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कार की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा घायल
विज्ञापन
फोटो 35- हादसे के बाद खंती में गई कार
फोटो 36- हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक
- हादसे के बाद कार खंती में गिरी, सवार कार छोड़कर भाग निकले
- बहन के घर से लौट रहे थे बाइक सवार, नहीं लगाए थे हेलमेट
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। तेज रफ्तार कार ने बुधवार रात बाइक सवार भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बेकाबू कार खंती में चली गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। कार छोड़कर सवार भाग निकले। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम लिए भेजा है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के नाथूखेड़ा गांव निवासी रजनीश (25) अपने भाई अमित के साथ बाइक से बहन संगीता के घर कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौलपुर जा रहे थे। बाइक सवार कल्यानपुर थाने के मवइया गांव बच्चू मोड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक से उछलकर सवार सड़क पर गिरे। बेकाबू कार खंती में पलट गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे।
घायल भाइयों की हालत गंभीर देखकर पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने रजनीश को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी से घायल अमित को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष सुमितदेव पांडेय ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।