{"_id":"6a3d7ad0053593a1fb0546b8","slug":"efforts-to-curb-overloading-intensified-driver-flees-after-dumping-maurang-coarse-sand-on-the-bypass-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157407-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ओवरलोडिंग रोकने की कोशिशें तेज, बाईपास पर मौरंग गिराकर भागा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ओवरलोडिंग रोकने की कोशिशें तेज, बाईपास पर मौरंग गिराकर भागा चालक
विज्ञापन
फोटो-20-मौरंग उतारकर भाग निकला डंपर। संवाद
फतेहपुर। लखनऊ बाईपास पर बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान प्रशासनिक टीमों ने डंपर और ट्रक पकड़े। कार्रवाई के बीच एक डंपर चालक फतेहपुर-रायबरेली मार्ग पर पड़ने वाले लखनऊ बाईपास के पास मौरंग गिराकर वाहन लेकर भाग गया। वहीं ओवरलोड वाहनों के चालक और लोकेटर प्रशासनिक टीमों को चकमा देते नजर आए।
शासनादेश के अनुसार मौरंग खदानों के संचालन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। इसके चलते खदान क्षेत्रों में मौरंग के अधिकाधिक परिवहन की होड़ लगी हुई है और वाहन क्षमता से कई गुना अधिक मौरंग ढो रहे हैं। ओवरलोडिंग रोकने के लिए डीएम और एसपी की ओर से पांच चेक पोस्टों पर 150 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
बृहस्पतिवार दोपहर सदर एसडीएम ने लखनऊ बाईपास मार्ग पर चार ओवरलोड वाहनों को रुकवाया। तभी खनिज विभाग और एआरटीओ की टीम भी पहुंच गई। कार्रवाई के दौरान कुछ दूरी पर खड़ा एक डंपर चालक मौरंग सड़क पर गिराकर भाग गया। इससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
चेकिंग की सूचना मिलते ही कई वाहन भिटौरा बाईपास मार्ग की ओर मुड़ गए। भिटौरा रोड से होते हुए ओवरलोड वाहन गांवों के रास्तों से हुसैनगंज की ओर निकल गए। थरियांव, असोथर, खागा, ललौली, बिंदकी और शहर क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन गुजरते देखे गए।
नगर पालिका ने हाईवे पर डाली गई मौरंग को डंपर में भरवाकर जब्त कर लिया। एआरटीओ प्रवर्तन प्रतीक मिश्रा ने बताया कि करीब 18 ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों को पकड़ा गया है।