फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education

डेस्क से मदद ले सकेंगे बोर्ड परीक्षार्थी

Sat, 26 Feb 2022 09:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 09:25 PM IST
विज्ञापन
education
फतेहपुर। यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की मदद के लिए तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई गई है। प्रत्येक हेल्प डेस्क पर प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला स्तर पर भी एक नोडल अधिकारी नियुक्त हुआ है। वह सभी हेल्प डेस्कों की निगरानी करेगा। हर हेल्प डेस्क में छह-छह विषय विशेषज्ञों की तैनाती हुई है। विशेषज्ञ शिक्षक परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं और समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्तर हेल्प डेस्क राजकीय इंटर कालेज में बनी है। इसके नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य उदय प्रभात बनाए गए हैं। सदर तहसील की हेल्प डेस्क सत्यनारायण भारती हायर सेकेंड्री स्कूल में बनी है। इसके नोडल की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी को दी गई है। बिंदकी तहसील स्तरीय हेल्प डेस्क सर्वोदय इंटर कालेज गोपालगंज में बनी है। यहां के नोडल का जिम्मा जवाहर सिंह राठौर को दिया गया है। खागा तहसील स्तरीय हेल्प डेस्क सुखदेव इंटर कालेज खागा में बनी है। यहां के नोडल की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य संजय कुमार को सौंपी गई है। डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हेल्प डेस्क का लाभ परीक्षार्थियों को मिलेगा। वह अपनी परीक्षा से संबंधित दिक्कतों का निराकरण करा सकेंगे। हेल्प डेस्क में हिंदी, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, अंग्रेजी विषय के विशेषज्ञ शिक्षक जोड़े गए हैं। यह विशेषज्ञ परीक्षार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

इन नंबरों पर करें संपर्क
जिला स्तरीय -8887270061
सदर -9118700190
खागा-9161909394
बिंदकी-7651833323
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed