{"_id":"614ccfe68ebc3efb8b270351","slug":"education-fatehpur-news-knp6540335156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गरीब बच्चे भी बनेंगे डाक्टर, इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गरीब बच्चे भी बनेंगे डाक्टर, इंजीनियर
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के 50 मेधावी बच्चों को नीति आयोग नीट और बीटेक की तैयारी कराएगा। बच्चों का चयन मेरिट के आधार पर होगा और तैयारी ऑनलाइन कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के चयन की तैयारी शुरू कर दी है। योजना का लाभ प्रदेश के आठ आकांक्षी जिलों के मेधावी बच्चों को मिलेगा।
नीति आयोग ने फतेहपुर, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सोनभद्र, चंदौली, श्रावस्ती और बहराइच का चयन इसके लिए किया है। निशुल्क तैयारी का लाभ राजकीय और एडेड स्कूलों के मेधावियों को ही मिलेगा। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2020 और 2021 के 50 टॉपरों का चयन करके नीति आयोग इंजीनियर और डॉक्टर बनने की इनकी राह आसान करेगा। नीति आयोग ने इसके लिए आकाश इंस्टीट्यूट से करार किया है। मेधावी को इसके लिए किसी तरह के शुल्क की अदायगी नहीं करनी पड़ेगी। यह इंस्टीट्यूट चयनित बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग कराकर परीक्षा की तैयार कराएगा।
एडेड और राजकीय स्कूलों से टॉप फाइव बच्चों का रिकार्ड मांगा गया है। रिकार्ड मिलने के बाद अधिकतम 50 मेधावियों का चयन कर सूची नीति आयोग को भेज दी जाएगी।
- महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस