{"_id":"5e29eaa18ebc3e4afc08967a","slug":"education-fatehpur-news-knp5402913153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो केंद्रों का प्रस्ताव रद्द, 109 केंद्रों में ही होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो केंद्रों का प्रस्ताव रद्द, 109 केंद्रों में ही होगी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड के दो केंद्रों को बढ़ाने का प्रस्ताव रद्द कर दिया है। पहले से प्रस्तावित 109 केंद्रों में ही परीक्षा होगी। उधर, डीआईओएस कार्यालय में प्रश्नपत्र आ चुके हैं। प्रवेशपत्रों की कमियां सुधारने के लिए दो सदस्यीय कमेटी बना दी गई है।
बोर्ड ने 109 परीक्षा केंद्रों की सूची पर अंतिम मुहर लगाते हुए केंद्रों के लिए परीक्षा सामग्री भेजी है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 109 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए थे। इसके बाद दो केंद्र अलग से प्रस्तावित कर प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन उन्हें परिषद ने स्वीकार नहीं किया। स्कूलवार प्रवेशपत्रों के लिफाफे आ गए हैं। प्रधानाचार्यों से अधिकार
पत्र लेकर डीआईओएस कार्यालय से प्रवेशपत्रों के लिफाफे प्राप्त किए जा सकते हैं। तीन दिन के अंदर प्रधानाचार्य अपने स्कूल के प्रवेशपत्रों की जांच करेंगे और त्रुटियों को ठीक कराने के लिए 28 जनवरी को डीआईओएस कार्यालय में देंगे। यहां दो सदस्यीय कमेटी के सदस्य प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत त्रिपाठी और प्रवक्ता देवमणि उसे जमा कर देखेंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अलावा अन्य सभी प्रधानाचार्य अपने स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों का विवरण फोटो सहित तैयार कर साथ लाएंगे। उसी के आधार पर उन्हें सादे परिचय पत्र दिए जाएंगे। परिचयत्र तैयार कर प्रधानाचार्यों को 30 जनवरी तक उनके कार्यालय में जमा करना होगा।