फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   education,fatehpur news

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों को तीन चरणों में मिलेगा दाखिला

Sat, 27 Feb 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
education,fatehpur news
फतेहपुर। अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत जरूरतमंद बच्चों को निजी स्कूलों में नि:शुल्क दाखिले के लिए तीन चरणों में अभियान चलेगा। पहले चरण का अभियान दो मार्च से प्रारंभ होगा। दूसरा चरण पहली अप्रैल और अंतिम चरण का अभियान 29 अप्रैल से शुरू होगा।
विज्ञापन

पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया के लिए दो से 23 मार्च तक आनलाइन आवेदन किए जाएंगे। 26 से 28 मार्च के मध्य बीएसए सत्यापन कर वेबसाइट लॉक करेंगे। 30 मार्च को लाटरी से स्कूलों का आवंटन और पांच अप्रैल तक बच्चों का स्कूलों में दाखिल हो सकेगा।
विज्ञापन

दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया एक से 23 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन किए जाएंगे। 24 से 26 अप्रैल के मध्य बीएसए सत्यापन कर वेबसाइट लॉक करेंगे। 26 अप्रैल को लाटरी निकाली जाएगी। पांच मई तक बच्चे प्रवेश ले सकेंगे। अंतिम चरण में 29 से 10 जून तक आनलाइन आवेदन किए जाएंगे। 11 से 13 जून के मध्य बीएसए आवेदनों का सत्यापन कर वेबसाइट लॉक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 जून को लाटरी सिस्टम से बच्चों को स्कूल आवंटित किए जाएंगे और 30 जून तक बच्चों को प्रवेश दिलाया जाएगा। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदन के लिए एक लाख तक की वार्षिक आय का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, बच्चे के जन्म का प्रमाणपत्र और अभिभावक का मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed