फतेहपुर। यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की तैयारी है। मंगलवार को डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने सीबीएसई से संचालित स्कूलों का प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर राजकीय और एडेड स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कराने को रणनीति तैयार की।
लॉकडाउन के दौरान यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चलाने के शासन ने निर्देश हैं। डीआईओएस ने बैठक में यह व्यवस्था कैसे संचालित की जाए, इसको लेकर प्रधानाचार्यों से विचार-विमर्श किया। तय हुआ कि राजकीय और एडेड स्कूल के विषय विशेषज्ञ शिक्षक व्हाट्सएप और फेसबुक पेज से सभी बच्चों को जोड़ें। इसके बाद विशेषज्ञ शिक्षक उसमें शैक्षिक पंचाग के तहत वीडियो बनाकर अपलोड करेंगे। बच्चों को एंड्रायड फोन के माध्यम से होमवर्क अपलोड करेंगे। इस व्यवस्था को सीधे एनआईसी के माध्यम से डीआईओएस स्वयं नियंत्रित करेंगे। बैठक में सीबीएसई से संचालित स्कूल के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी, जीपी मिश्रा, प्रिया डायस, स्टेनो विनोद कुमार श्रीवास्तव ने ऑनलाइन व्यवस्था पर जानकारी दी।