फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   edification to SP workers, start preparation for the panchayat election victory

सपा कार्यकर्ताओं को नसीहत, पंचायत चुनाव फतह को लेकर तैयारी शुरू

Tue, 10 Mar 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 10 Mar 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
 edification to SP workers, start preparation for the panchayat election victory

पंचायत चुनाव को लेकर सपा जिला संगठन ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर के सादीपुर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में हुई बैठक में सपाइयों ने कई बिंदुओं पर गहनता के साथ चर्चा की। बैठक में एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं को नसीहत दी गई वहीं जन समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारियों पर नजर रखने को कहा गया।

विज्ञापन


बैठक में जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कारगर कदम उठा रही है।

अभी हालत में कौशल विकास मिशन शुरू किया है, जिसके तहत 40 साल की आयु वाले बेरोजगारों को विभिन्न तरह को रोजगार परक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के बाद इन्हें प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रमाणपत्र दिखाने पर उन्हें नौकरियों में प्राथमिकता दी जाएगी। जिला उपाध्यक्ष जयकुमार जैकी ने कहा  चुनाव जोरदारी के साथ लड़ने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले अधिकारी कर्मचारियों की अब खैर नहीं है।

पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण न करने वाले अधिकारियों के लिए जिले में कोई स्थान नहीं है। ऐसे अधिकारियों को चिह्नित करके उन्हें रिपोर्ट की जाए, जिससे उन्हें यहां से भगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में नव मनोनीत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आमना बेगम और व्यापार सभा के बिंदकी इकाई अध्यक्ष मुन्नीलाल यादव का फूलमाला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव, प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य समरजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख  असोथर रीता प्रजापति, मोईन खान, अमरदीप सिंह पप्पू, आबिद हसन, जंगबहादुर सिंह मखलू, दलजीत निषाद, वीरेंद्र तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed