फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   edeejee ne aparaadh rajistar durust na hone par seeo ko phatakaara

एडीजी ने अपराध रजिस्टर दुरुस्त न होने पर सीओ को फटकारा

Fri, 20 Nov 2020 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
edeejee ne aparaadh rajistar durust na hone par seeo ko phatakaara
बिंदकी कोतवाली का निरीक्षण करते एडीजी प्रेम प्रकाश। - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी/सहिली(फतेहपुर)। प्रयागराज एडीजी प्रेम प्रकाश गुरुवार शाम अचानक बिंदकी कोतवाली पहुंच गए। औचक निरीक्षण में कई खामियां पकड़ी। बिंदकी सर्किल सीओ को फटकार लगाई। उसके बाद सहिली पुलिस चौकी नए निर्माण का शुभारंभ किया। लोगों से सामंजस्य बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

एडीजी ने बिंदकी कोतवाली में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई को लेकर पूछताछ की। उसके बाद अभिलेखों का निरीक्षण किया। अपराध रजिस्टर में मामलों की प्रगति रिपोर्ट का कॉलम छूटा देखकर भड़क उठे। उन्होंने सीओ योगेंद्र मलिक और कोतवाल सत्येंद्र सिंह को फटकार लगाई। परिसर में गंदगी फैली होने पर फटकार लगाई। महिला हेल्पडेस्क के आक्सीमीटर का इस्तेेमाल किया। आक्सीमीटर सही न होने पर फटकार लगाई। उसके बाद मेस पहुंच जहां चूल्हे में खाना पकाया जा रहा था। पुलिस कर्मियों ने गैस चूल्हा खराब होने की समस्या बताई। चूल्हे में खाना बनाना बंद करने के आदेश दिए। वह कोतवाली के नाम की ललौली चौराहा स्थित जमीन पर पहुंचे। जमीन पर अजय सिंह का विवाद है। अजय सिंह जमीन खुद की बताते हैं। अजय सिंह एडीजी के सामने पेश हुए। एडीजी ने सही कागजात नहीं होने पर ही पुलिस कब्जा छोड़ देगी यह आश्वासन दिया। किसी तरह के पुलिस प्रशासनिक दबाव में कब्जा नहीं होगा। पुराना थाने में जर्जर बिल्डंग में साफ सफाई के आदेश दिए। तीन माह से खाली दीवान पद पर तैनाती के आदेश दिए। उसके बाद सहिली पुलिस को शुभारंभ करने पहुंचे।
विज्ञापन

यहां मौजूद सभ्रांत लोगों को पुलिस से किसी प्रकार की दिक्कत होने पर सीधे उन्हें सूचना देनी की बात कही। उन्होंने मोबाइल नंबर भी दिए। एडीजी शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण और कानून व्यवस्था की बैठक लेगे। निरीक्षण के दौरान एसपी प्रशांत वर्मा, एएसपी राजेश कुमार, सीओ सिटी संजय सिंह, सीओ जाफरगंज संजय शर्मा मौजूद रहे। सहिली चौकी में सभ्रांत लोगों में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश राज सिंह, सहिली प्रधान राकेश कुमार, बैजानी प्रधान दीपू पटेल, रावतपुर प्रधान सूरजपाल, बाबू सिंह एडवोकेट, विनोद कुमार, राजाराम समेत तमाल लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed